COLOUR REMOVE KARVANA 5 UPAY
1). होली के दिन मुल्तानी मिट्टी भिगो कर रख लें। होली खेलने के बाद इस मिट्टी को अपने बालों तथा पूरे बदन पर लगा लें और 15 मिनट तक सूखने दें। सूखती हुई मिट्टी सारा रंग सोख लेगी। इसके बाद नहा लें, सारा रंग उतर जाएगा।
2). होली खेलने के पहले पूरे शरीर पर सरसों का तेल या नारियल का तेल लगा लें। बालों में भी खूब सारा तेल लगा लें। इसके बाद ही होली खेलने जाएं। इससे आपके शरीर पर रंग नहीं चढ़ेगा और मामूली पानी डालने से ही रंग उतर जाएगा।
3). होली खेलने के बाद नहाने के लिए कभी भी गरम पानी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे रंग साफ होने के बजाय और भी ज्यादा पक्का हो जाता है। नॉर्मल टेम्परेचर वाले पानी से नहाएं, रंग जल्दी उतर जाएगा।
4). होली खेलने के बाद नहाने से पहले बेसन में दूध या दही, जैतून का तेल और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं और अपनी त्वचा पर लगाएं। पांच से दस मिनट बाद चेहरे तथा स्किन को हल्के हाथों से धो लें। इससे भी कलर उतरता है।
5). नहाने के पहले ग्लिसरीन और गुलाबजल को एक साथ मिलाकर चेहरे पर लगा लें। कुछ देर बाद हल्के निवाए पानी से चेहरा धोने से कलर उतर जाएगा।
No comments:
Post a Comment